बहेड़ी: जाजूनागर में घरेलू विवाद के दौरान युवक ने अपने भाई से की गाली-गलौज व मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी नगर के मोहल्ला जाजू नागर निवासी प्रमोद कुमार के मुताबिक बीती 19 अप्रैल को दिन में करीब एक बजे उसका भाई सुभाष चंद्र घरेलू विवाद को लेकर उससे गाली गलौच कर रहा था आरोप है कि जब गालियां देने का विरोध किया तो वो आग बबूला हो गया और उसने लाठी डंडों से मारपीट कर दी जिससे प्रमोद कुमार घायल हो गया जिसके चलते पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की ।