बहेड़ी: बाईपास मार्ग शेरगढ़ चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे शख्स को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
बहेड़ी बाईपास मार्ग पर पर शेरगढ़ चौराहे के पास आज 20 अप्रैल शाम करीब 6 बजे अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे हाफ़िज़ गंज थाना क्षेत्र के ग्राम सदरपुर निवासी 55 वर्षीय घनश्याम पुत्र शिवकुमार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आनन फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।