बहेड़ी: पश्चिम बंगाल में हिंसा के खिलाफ नैनीताल रोड पर किया गया विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला व एसडीएम को दिया गया ज्ञापन
पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ आज 21 अप्रैल को दिन में करीब तीन बजे बहेड़ी नगर में गौ रक्षा हिंदू दल की तरफ से जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया और ममता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका गया इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया और कारवाई की मांग की गई।