मंडला: सेमरखापा केंद्र पर मजदूरों की कमी, नायब तहसीलदार ने प्रभारी को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए
Mandla, Mandla | May 3, 2026 जिले के सेमरखापा गेहूं खरीदी केंद्र पर अव्यवस्थाओं से किसान परेशान हैं। यहां किसानों को अपनी उपज की तुलाई व बारदाने की छपाई तक खुद करनी पड़ रही है। रविवार को 2 बजे किसानों से समस्या से अवगत कराया। मजदूरों की कमी से किसान अपने मजदूर लगाकर तुलाई करवा रहे हैं। किसान पवन पटेल ने बताया, स्लॉट बुक होने पर भी लंबा इंतजार करना पड़ा।