पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय के बाहर पोस्टर, शहीद जवान को श्रद्धांजलि न देने पर सवाल उठा
राजद कार्यालय के बाहर गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे एक पोस्टर देखने को मिला। इस पोस्टर पर बिहार सरकार के किसी भी मंत्री के द्वारा शहीद जवान को पटना एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि ना देने जाने पर सवाल उठाया गया है। इसके साथ ही इस पोस्टर के जरिए ट्रंप के कहने पर सीजफायर किए जाने को लेकर सवाल उठाते हुए यह पूछा गया है कि तीसरी के कहने पर सीजफायर क्यों किया गया।