पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मिलन समारोह का हुआ आयोजन, राजद और जनसुराज के कई कार्यकर्ताओं ने थामा जदयू का दामन
जदयू कार्यालय में गुरुवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राजद और जनसुराज के कई कार्यकर्ताओं ने जदयू का दामन थामा। गुरुवार शाम 4:34 बजे मामले की जानकारी जदयू के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है। इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, संजय कुमार सिंह और मनीष कुमार वर्मा ने सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।