फतेहगढ़ स्थित विकास भवन के सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अजय कटियार सहित बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। आयोजन सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ। इसमें बिजली पानी फसल के मूल्य सहित अन्य कई किसानों ने मुद्दे उठाए। वहीं जहानगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई की भी शिकायत हुई।