जहानाबाद: जहानाबाद डीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कैंडल मार्च का नेतृत्व किया, मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
जहानाबाद: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार शाम जिला प्रशासन की ओर से डीएम छिरिंग वाई भूटिया के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। अधिकारियों व कर्मियों ने मोमबत्तियां जलाकर विभाजन के दौरान जान गंवाने और विस्थापित हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया गया।