नरकटियागंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय शेख टोला रखही बुधवार को मुखिया प्रतिनिधि सह उप मुखिया गुलरेज अख्तर कुछ ग्रामीणों के साथ पहुंचे तो पाया कि प्रधान शिक्षक लगातार चार दिनों से गायब है। इस महीने मध्यान्ह भोजन भी अधिकांश कार्य अवधि को नहीं बना है। प्रधान शिक्षक के गायब होने और गड़बड़ियों के मामले में उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सूचना दी है।