पौधारोपण एक जिम्मेदारी भरा कार्य है-श्री हीरा यादव
बड़वानी 02 जून 2026/पौधारोपण हर बार होता है लगातार होता है हर स्थान पर होता है लेकिन कितने स्थान पर पौधे सुरक्षित एवं संरक्षित होते हैं यह समझने का विषय है। हम भी शिवकुंज पर पौधे लगाते हैं सुरक्षा और सीचने का समुचित ध्यान भी रखते हैं फिर भी थोड़ी सी चूक पौधों को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इसके अतिरिक्त गैर जिम्मेदार लोगों की हरकतें जैसे कि आगजनी पौधों को काटने का नुकसान ड्रिप को तोड़ने की क्षति कुछ प्राकृतिक बाधा , हार्ड रॉक इत्यादि से संघर्ष करते हुए पौधे बहुत हद तक चौतन्य अवस्था में चल पड़े हैं। पथरीली पहाड़ी पर यह सब संघर्ष आम बात है। उक्त बातें शिव कुंज योगा ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य श्री हीरा भाई यादव ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करते हुए कही। उन्होंने कहा हमारे शिव कुंज के सेवाभावी लोग गैप फिलिंग में गड्ढे खोद रहे हैं ताकि शिवकुंज परिवार के नए पौधे सदस्य के रूप में जोड़े जा सके। आशाग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने आमजन से अपील की है कि पौधारोपण एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें सहयोग के रूप में पौधे दे सकते हैं वहीं उसे बड़ा करने के लिए आवश्यक संसाधन जिसमें ड्रिप एवं अन्य सिंचाई के संसाधन के साथ-साथ श्रमदान इत्यादि में भी योगदान देकर व्यवस्थित एवं सुरक्षित पौधारोपण का हिस्सा बन सकते हैं। इस दौरान शिवकुंज की योगा ग्रुप के श्री सचिन दुबे श्री दलजीत सिंह बंटी, श्री रमेश यादव, श्री लव कुमरावत, श्री अंशुल महाजन, श्री प्रदीप किराडे, अमित भावरे श्री दीपक अग्रवाल, श्री संदीप मुकाती आदि उपस्थित रहे।