गिद्धौर: गिद्धौर में डोर-टू-डोर जागरूकता शिविर आयोजित, कानून और योजनाओं की जानकारी दी गई
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को प्रखंड के बारिसाखी में कानून संबंधी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अधिकार मित्र पवन कुमार और तापेश्वर यादव के नेतृत्व में "डोर टू डोर" कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। शिविर में मजदूरों के अधिकार, डायन-बिसाही, जाति प्रथा, नशा उन्मूलन, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बच्चों की शिक