नीमच नगर: सावन सरपंच जितेंद्र माली की मुश्किलें बढ़ीं, पत्नी ने नीमच सिटी थाने में मारपीट और प्रताड़ना का केस दर्ज कराया
नीमच जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सावन के सरपंच जितेंद्र माली की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। इस बार उनकी पहली पत्नी ने उन पर मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। सिटी थाना पुलिस ने पत्नी की शिकायत के बाद सरपंच माली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।