नीमच नगर: नीमच कलेक्टर ने मनासा के महागढ़ स्कूल में छात्रों को गणित पढ़ाया, छात्रों के बीच बैठकर सवाल हल करवाए
नीमच जिले में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मनासा क्षेत्र के महागढ़ गाँव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने 10वीं कक्षा के छात्रों से बातचीत की।कलेक्टर छात्रों के बीच एक बेंच पर बैठे। उन्होंने अतिथि शिक्षिका साक्षी शर्मा द्वारा पढ़ाए जा रहे गणित के अध्यापन कार्य का जायजा लिया।