नीमच नगर: नीमच सिटी पुलिस ने सावन सरपंच जितेंद्र माली के खिलाफ मामला दर्ज किया, पत्नी ने एसपी से की थी शिकायत
बुधवार को रात 9 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार नीमच जिले के सावन गांव के सरपंच जितेंद्र माली के खिलाफ उनकी पत्नी ने प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए नीमच केंट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं और इसका विरोध करने पर वह गाली-गलौज और मारपीट करता है। पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल से