नीमच नगर: नीमच: भरभड़िया और मालखेड़ा के बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने राजस्थान के मजदूर को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
बुधवार को शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच के सिटी थाना क्षेत्र में भरभड़िया और मालखेड़ा के बीच सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया थाना क्षेत्र के बड़ोदिया निवासी कान्हा पिता प्रताप रावत उम्र 30 वर्ष है। बुधवार को घटना उस समय हुई जब चंदेरिया से मंदसौर जिले के नापा खेड़ा तक मार्बल ले जाया जा रहा था।