चकरनगर: कँधेसीघार में हाईटेंशन लाइन बनी पशुओं के लिए खतरा, एक साल में तीन पशुओं की हुई मौत
भरेह-उदी मार्ग पर कंधेसीघार गांव के समीप शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उड़ी मंदिर के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पशुपालक जगन्नाथ पुत्र शिवनाथ की कीमती जमुनापारी बकरी की मौत हो गई। इस स्थान पर बीते एक साल में पशुओं की मौत की यह तीसरी घटना है। लगातार हो रहे हादसों से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी है।