Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

संतकबीरनगर में जनसमस्याओं को लेकर सपा का हल्लाबोल, 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंप आंदोलन की दी चेतावनी संतकबीरनगर में जनसमस्याओं...

MORE NEWS

"पुलिस भर्ती परीक्षा में सख्ती, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण"

संतकबीरनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज मगहर, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा संचालन का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के निर्देश दिए गए।

परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम और डायल-112 को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनपद पुलिस ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की

"पुलिस भर्ती परीक्षा में सख्ती, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण" संतकबीरनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज मगहर, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा संचालन का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के निर्देश दिए गए। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम और डायल-112 को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद पुलिस ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 10, 2026

खलीलाबाद ब्लॉक के रौरापार गाँव  में सड़क का उद्घाटन, जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा ने विकास कार्यों को बताया प्राथमिकता

संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद ब्लॉक अंतर्गत रौरापार गांव में सड़क उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नई सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया।

खलीलाबाद ब्लॉक के रौरापार गाँव में सड़क का उद्घाटन, जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा ने विकास कार्यों को बताया प्राथमिकता संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद ब्लॉक अंतर्गत रौरापार गांव में सड़क उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नई सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 10, 2026

संतकबीरनगर के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक अंकुर राज तिवारी ने रौरापार–बनदेवी–खलीलाबाद मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का शुभारंभ किया। खास बात यह रही कि विधायक ने स्वयं जेसीबी मशीन चलाकर सड़क चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत की, जिसका वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

संतकबीरनगर के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक अंकुर राज तिवारी ने रौरापार–बनदेवी–खलीलाबाद मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का शुभारंभ किया। खास बात यह रही कि विधायक ने स्वयं जेसीबी मशीन चलाकर सड़क चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत की, जिसका वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 9, 2026

जेसीबी चलाकर विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया रौरापार–बनदेवी–खलीलाबाद मार्ग चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

संतकबीरनगर के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक अंकुर राज तिवारी ने रौरापार–बनदेवी–खलीलाबाद मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का शुभारंभ किया। खास बात यह रही कि विधायक ने स्वयं जेसीबी मशीन चलाकर सड़क चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत की, जिसका वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

रौरापार गांव पहुंचते ही विधायक अंकुर राज तिवारी का ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान "अंकुर तिवारी जिंदाबाद" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण से दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो कार्य वर्षों से लंबित था, उसे उनकी पहल पर तेजी से पूरा कराया जा रहा है। सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।

वहीं जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि उनके वार्ड से गुजरने वाली इस सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण कार्य शुरू हुआ है, जिसके लिए क्षेत्र की जनता उनकी आभारी है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा, मनोज पांडे, शंभूनाथ तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह, रविशंकर राय, मारुति नंदन पाठक, माधवेन्द्र तिवारी, दिवाकर, राम ललित चौधरी, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, रुद्र मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि उमेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे

जेसीबी चलाकर विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया रौरापार–बनदेवी–खलीलाबाद मार्ग चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार संतकबीरनगर के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक अंकुर राज तिवारी ने रौरापार–बनदेवी–खलीलाबाद मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का शुभारंभ किया। खास बात यह रही कि विधायक ने स्वयं जेसीबी मशीन चलाकर सड़क चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत की, जिसका वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। रौरापार गांव पहुंचते ही विधायक अंकुर राज तिवारी का ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान "अंकुर तिवारी जिंदाबाद" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण से दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो कार्य वर्षों से लंबित था, उसे उनकी पहल पर तेजी से पूरा कराया जा रहा है। सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। वहीं जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि उनके वार्ड से गुजरने वाली इस सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण कार्य शुरू हुआ है, जिसके लिए क्षेत्र की जनता उनकी आभारी है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा, मनोज पांडे, शंभूनाथ तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह, रविशंकर राय, मारुति नंदन पाठक, माधवेन्द्र तिवारी, दिवाकर, राम ललित चौधरी, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, रुद्र मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि उमेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 9, 2026

प्रिय मित्र रानु उपाध्याय जी को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नवजात शिशु स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु हो तथा पूरे परिवार के जीवन में खुशियां, समृद्धि और मंगल लेकर आए।

प्रिय मित्र रानु उपाध्याय जी को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नवजात शिशु स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु हो तथा पूरे परिवार के जीवन में खुशियां, समृद्धि और मंगल लेकर आए।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 9, 2026

संतकबीरनगर में जनसमस्याओं को लेकर सपा का हल्लाबोल, 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंप आंदोलन की दी चेतावनी संतकबीरनगर में जनसमस्याओं... - Khalilabad News