गावां: पंचायत भवन परिसर में लगे कीमती पेड़ों को अज्ञात लोगों ने काटा, कार्रवाई की मांग
Gawan, Giridih | Jun 2, 2026 गावां प्रखंड अंतर्गत माल्डा भगत चौक स्थित पुराने पंचायत भवन परिसर में लगे कीमती पेड़ों की कटाई का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत भवन परिसर स्थित लगे हरे भरे पेड़ो की कटाई अज्ञात लोगों के द्वारा काट कर ले जाने पर रोष जाहिर किया है।