बांका: मकदुमा गांव में एक महीने की नवजात की तेज बुखार से मौत, परिजनों में कोहराम
Banka, Banka | Jan 11, 2025 बांका जिले के मकदुमा गांव निवासी सौरव तांती की एक माह पुत्री सोनाली कुमारी की शनिवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके परिजन शनिवार की सुबह 11 बजे नवजात को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने दिमागी बुखार के चलते मौत की आंशका जताई है। वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।