बांका: कटोरिया-सुईया मार्ग पर स्कोर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
Banka, Banka | Jan 11, 2025 कटोरिया- सुईया मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे स्कोर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार गेड़ाटिकर निवासी कुंदन कुमार बाइक से कटोरिया जा रहा था। जाने के क्रम में सूईया के पास एक स्कोर्पियो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। जिसमें युवक बाइक लेकर गिर गया।