बांका: अमरपुर महादेव स्थान से उत्पाद विभाग ने 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया
Banka, Banka | Jan 11, 2025 उत्पाद विभाग की टीम ने अमरपुर महादेव स्थान से 15 लीटर शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला का शनिवार की सुबह करीब 11:30 बजे सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। उत्पाद अधीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर अमरपुर महोदवस्थान में अभियान चलाकर जीवन हेम्ब्रम की पत्नी पार्वती देवी को 15 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया।