गढ़मुक्तेश्वर: थाना सिंभावली पुलिस ने टप्पेबाजी कर वाहनों से नकदी उड़ाने वाले 4 अभियुक्तों को सिखेड़ा पुराने हाईवे से किया गिरफ्तार
हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने टप्पेबाजी करके वाहनों से नकदी उड़ाने वाले गिरोह के 4 लोगो को सिखेड़ा पुराने हाईवे से गिरफ्तार किया है।। पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीएनबी बैंक खुडलिया के बाहर खड़ी अपाचे मोटरसाइकिल की डिग्गी से ₹10000 चोरी की घटना का अल्प समय में सफल अनावरण करते हुए 4 चोरों को गिरफ्तार कर लिया।