गढ़मुक्तेश्वर: पिलखुवा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो वाहन चोरों को एनएच 9 से किया गिरफ्तार
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो वाहन चोरों को थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल व एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद हुए।