गढ़मुक्तेश्वर: गांव पलवाड़ा मार्ग से बहादुरगढ़ पुलिस ने वारदात करने की फिराक में घूम रहे एक अभियुक्त को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव पलवाड़ा मार्ग से चेकिंग के दौरान वारदात करने की फिराक में घूम रहे अभियुक्त अमरपाल उर्फ गुड्डू को रविवार को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने तलाशी कर एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की है।