गढ़मुक्तेश्वर: गांव चांदनेर में मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, अलमारी में रखें आभूषण चुराकर चोर हुए फरार, मुकदमा दर्ज
जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र गांव चांदनेर में मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है मकान में अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण चुराकर चोर फरार हो गए हैं मकान स्वामी मूलचंद के मुताबिक 2 मई की रात को अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है इसके बाद मकान स्वामी ने पुलिस से गुहार लगाई है जिसमें पुलिस शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई हैं।