Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

*प्रेस नोट – चित्रकूट पुलिस* *थानाध्यक्ष रैपुरा ने खेल मैदान रामनगर रैपुरा में हुई हत्या के 02 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष कान्त राय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री राज कमल के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष रैपुरा एवं उनकी टीम द्वारा खेल मैदान रामनगर रैपुरा में हुई हत्या के 02 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1.गोलू निषाद पुत्र पप्पू निषाद निवासी रामनगर थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट उम्र करीब 22 वर्ष 2.पप्पू निषाद पुत्र गयादीन निवासी रामनगर थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट उम्र करीब 52 वर्ष *संक्षिप्त विवरण-* गोलू निषाद पुत्र पप्पू निषाद ने अंकुर विश्वकर्मा पुत्र अशोक विश्वकर्मा उम्र 12 वर्ष को लोहे राड से शराब के नशे में मार दिया। हालत गंभीर होने पर परिजन सी0एच0सी0 अस्पताल रामनगर भेजा था जहाँ उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक की मां रामदुलारी पत्नी अशोक कुमार निवासी रामनगर थाना रैपुरा की तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 166/26 धारा 103(1) ,238 ए बीएनएस बनाम 1.गोलू निषाद पुत्र पप्पू निषाद 2.धमेन्द्र पुत्र पप्पू 3.पप्पू पुत्र गयादीन निवासी रामनगर थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट व 01 अज्ञात पंजीकृत किया गया । मृतक अंकुर विश्वकर्मा के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आज दिनांक 03.06.2026 को समय 05.45 बजे मुखविर की सूचना पर थानाध्यक्ष रैपुरा एवं उनकी टीम द्वारा अभियुक्त 1.गोलू निषाद पुत्र पप्पू निषाद उम्र करीब 22 वर्ष 2.पप्पू निषाद पुत्र गयादीन उम्र करीब 52 वर्ष निवासीगण रामनगर थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1.श्री राम सिंह थानाध्यक्ष रैपुरा 2.आरक्षी जयनारायण पटेरिया 3.रि0 आरक्षी सूरज यादव 4.रि0 आरक्षी सुनील गुप्ता 5. रि0म0आरक्षी आकांक्षा

Manikpur, Chitrakoot | Jun 3, 2026

MORE NEWS