चंबा के मुख्य बाजार में बढ़ते ट्रैफिक और सड़क पर अवैध रूप से सामान रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के सभी शॉट्स।
सड़क से सामान हटवाते पुलिस जवान, दुकानदारों को हिदायत देते पुलिस अधिकारी, सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों को हटवाने के शॉट्स।
बाइट: DSP हेडक्वार्टर बलदेव दत्त
चंबा के मुख्य बाजार में बढ़ता ट्रैफिक... और सड़क तक फैलता दुकानदारों का सामान... राहगीरों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। इसी समस्या को लेकर आज जिला पुलिस अचानक एक्शन मोड में नजर आई। DSP हेडक्वार्टर की अगुवाई में पुलिस टीम ने बाजार में दबिश दी और दुकानदारों को सड़क खाली रखने की सख्त हिदायत दी। खास बात ये रही कि पुलिस ने तत्काल चालान काटने के बजाय पहले लोगों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी।
वॉयस ओवर:
चंबा शहर में बढ़ते ट्रैफिक के बीच आज दोपहर बाद पुलिस का एक्शन देखने को मिला... DSP हेडक्वार्टर बलदेव दत्त की अगुवाई में पुलिस टीम अचानक मुख्य बाजार पहुंची तो सड़क पर सामान सजाकर बैठे दुकानदारों और बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहन चालकों में हलचल मच गई।
कई दुकानदार अपनी दुकान की निर्धारित जगह से कई फीट आगे तक सामान फैलाकर सड़क घेर रहे थे... पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क से सामान हटवाया और दुकानदारों को साफ हिदायत दी कि सार्वजनिक सड़क और पैदल चलने की जगह पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वॉयस ओवर:
वहीं सड़क किनारे और बाजार में बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहनों को भी हटवाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से आम राहगीरों को राहत मिलती दिखाई दी। लोगों का कहना था कि बाजार में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक के बीच अगर सड़कें इसी तरह घिरी रहेंगी तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाएगा।
DSP हेडक्वार्टर बलदेव दत्त ने साफ किया कि पुलिस की यह कोई एक दिन की स्पेशल कैंपेन नहीं है... बल्कि बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने वाहनों को निर्धारित और सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें... सड़क पर वाहन खड़ा कर ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित न करें। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, क्योंकि ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल हादसों का बड़ा कारण बन सकता है।
बाइट: DSP हेडक्वार्टर बलदेव दत्त
वॉयस ओवर:
यानी पुलिस ने फिलहाल चालान से ज्यादा चेतावनी और जागरूकता पर जोर दिया है... लेकिन साफ संदेश भी दे दिया है कि अगर नियमों की अनदेखी जारी रही तो आने वाले समय में कार्रवाई और सख्त हो सकती है।
Chamba, Chamba | Oct 9, 2026