Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
Firozabad
Agra
sharmaajay55253
Chamba, Chamba
| Oct 9, 2026
MORE NEWS
भाजपा नेता जय सिंह का मुख्य बाजार में प्रदेश सरकार पर हल्ला बोल।
Chamba, Chamba | Oct 9, 2026
भाजपा नेता जय सिंह ने बाजार में ढ़ोल नगारे के साथ निकली रैली - Live
Chamba, Chamba | Oct 9, 2026
दूध और गोबर को लेकर कांग्रेस ने जनता को ठगा -जय सिंह - Live
Chamba, Chamba | Oct 9, 2026
*विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के शोक संतप्त परिवार से की भेंट* धर्मशाला, 8 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज तियारा स्थित पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निवास पर पहुंचे और उनके पुत्र सूर्यवीर सिंह और भाई अजय सिंह मनकोटिया से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधानसभा अध्यक्ष ने परिवार के सदस्यों के साथ दुःख की इस अत्यंत पीड़ादायक घड़ी में अपनी संवेदना साझा करते हुए कहा कि अपने किसी प्रियजन को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में परिवार के साथ उनकी संवेदनाएं हैं और वह इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की। Kuldeep Singh Pathania Chamba Express
Chamba, Chamba | Oct 8, 2026
चंबा के चुराह में हुई जमकर ओलावृष्टि मटर की फसल बर्बाद #viralreelsシ #viralvideo #chamba #latest #weather
Chamba, Chamba | Oct 8, 2026
ज्ञानेश कुमार हटाओ—देश बचाओ! लोकतंत्र बचाओ, चुनाव आयोग बचाओ: DCC चम्बा का जोरदार प्रदर्शन “मोदी-शाह के पिंजरे का तोता बनकर काम कर रहे हैं ज्ञानेश चम्बा। जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार हटाओ—देश बचाओ”, “लोकतंत्र बचाओ—ज्ञानेश कुमार हटाओ” और “मेरा वोट—मेरा अधिकार” जैसे नारों के साथ चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “ज्ञानेश कुमार मोदी और शाह के पिंजरे का तोता बनकर काम कर रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े गंभीर सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित करीब 300 सांसदों को चुनाव आयोग से मिलने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का गंभीर हनन है। विपक्षी सांसद जनता के वोट और लोकतंत्र से जुड़े सवाल लेकर संवैधानिक संस्था के दरवाजे पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मिलने का अवसर तक नहीं दिया गया। सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार तथा पुलिस कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है और चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह पारदर्शिता के साथ जनता के सवालों का जवाब दे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी न डरेगी, न झुकेगी और न पीछे हटेगी। जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाया नहीं जाता और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष जवाब नहीं मिलता, तब तक लोकतंत्र बचाओ आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक लोकतंत्र की आवाज को बुलंद करें और जनता को उसके मताधिकार के प्रति जागरूक करें। प्रदर्शन में गूंजे नारे ज्ञानेश कुमार हटाओ—देश बचाओ! लोकतंत्र बचाओ—चुनाव आयोग बचाओ! मेरा वोट—मेरा अधिकार! वोट की रक्षा—लोकतंत्र की रक्षा!
Chamba, Chamba | Oct 8, 2026
आज चंबा में एसडीएम कार्यालय में बसों के रूट से संबंधित बैठक का आयोजन हुआ इस बैठक में उपाध्यक्ष जिला परिषद लियाकत खान भी मौजूद रहे बैठक से संबंधित क्या बोले उपाअध्यक्ष लियाकत खान
Chamba, Chamba | Oct 8, 2026
*जनजातीय क्षेत्र पांगी के विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, ललित ठाकुर ने अधिकारियों को दिए निर्देश* *जनजातीय क्षेत्र पांगी में 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा, विकास कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता पर जोर* *पांगी, 8 अक्टूबर।* जनजातीय क्षेत्र पांगी के मिनी सचिवालय किलाड़ के सभागार में 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एपीएमसी चंबा के चेयरमैन एवं 20 सूत्री कार्यक्रम समीक्षा समिति पांगी के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने की। बैठक में आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने जनजातीय क्षेत्र पांगी में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की प्रगति तथा आम लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की स्थिति से समिति को अवगत करवाया। इस दौरान विकास खंड पांगी, कृषि, उद्यान, जल शक्ति, लोक निर्माण, विद्युत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों, पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच तथा विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी समिति के समक्ष दी। इस अवसर पर एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र पांगी में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ आम जनता से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकारी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में खंड विकास अधिकारी पांगी आस्था पवार, वन मंडलाधिकारी पांगी रवि गुलेरिया, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग राम रत्न, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग सुनील चंदेल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रमोद शर्मा, नायब तहसीलदार किलाड़ वीर सिंह आरओ आईटीडीपी रोहित प्रधान,ग्राम पंचायत करयास प्रधान देव राज, ग्राम पंचायत फिंडरू प्रधान नैना सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी उपस्थित रहे। #जनजातीय #क्षेत्र #पांगी-- #पांगी #प्रशासन #जिला #चंबा #हिमाचल #प्रदेश #एपीएमसी #के #अध्यक्ष #ललित #ठाकुर
Chamba, Chamba | Oct 8, 2026