नोएडा में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें, वारदात में इस्तेमाल वैगनार कार और दो अवैध चाकू बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने एनसीआर में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है।
#Noida #NoidaPolice #VehicleThieves #BikeTheft #CrimeNews #GautamBuddhaNagar #PoliceAction #NCRNews #CrimeNews