बुढ़नपुर: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बिलारी गांव निवासी युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
आज़मगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बिलारी गांव की 22 वर्षीय युवती ने गंगा ताप्ती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है।हाथ पर अपने सुसाइट नोट लिखा था कि मैं अपनी जीवन से तंग आ चुकी हू इसलिए अपनी जान दे रही हूँ।मेरी मौत का जिम्मेदार मैं स्वयं हूँ।इस बात को लेकर आज शनिवार को 11 बजे घर पर मातम छा गया था।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।