कुचाई: कुचाई में दुर्गा पूजा का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां दुर्गा की हुई विशेष पूजा अर्चना
सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई में दुर्गा पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंगलवार शाम लगभग पांच बजे मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूरा क्षेत्र मां दुर्गा की भक्ति और आस्था के रंग में रंगा हुआ है। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। द