गोपालपुर में प्लॉटर श्याम साह की हत्या मामले में उनकी पत्नी उषा देवी के बयान पर पुलिस ने दो नामजद एवं चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि पुलिस ने अभी नामजद आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। पोखरिया चौक के पास अपराधियों ने श्याम साह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।