शिवहर: चैत्र नवरात्र तथा रामनवमी को लेकर पुरनहिया थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक
पुरनहिया थाना परिसर में चैती नवरात्र व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बीडीओ बलवंत कुमार पांडे व सीओ पल्लवी कुमारी के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।इस दौरान थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने उपस्थित लोगों से पर्व के पावन अवसर पर जाति धर्म से उठकर परस्पर सहयोग व प्रेम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की।