शिवहर: परसौनी बैज गांव निवासी सिक्योरिटी गार्ड की सीतामढ़ी शहर में भीषण सड़क हादसे में हुई मौत
शिवहर जिले के पिपराही थाना अंतर्गत परसौनी बैज गांव के रहने वाले सुनील कुमार वर्मा की सीतामढ़ी में सड़क हादसे में मौत हो गई है।वे कई वर्षों से सिक्योरिटी गार्ड कमला गार्डन में काम करते थे। आज सीतामढ़ी शहर के आजाद चौक पर ट्रक के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई ।ट्रक को पुलिस ने जप्त कर लिया वही ड्राइवर को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।