शिवहर: डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर डीएम व एसपी ने अधिकारियों को दिलाई शपथ
डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र में जिस मतदान केंद्र पर मतदान प्रतिशत कम है वैसे मतदान केंद्र पर सत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर डीएम पंकज कुमार व एसपी अनंत कुमार राय ने अधिकारियों को शपथ दिलाई है व कहा है कि कम प्रतिशत वाले मतदान केंद्र पर अधिक से अधिक मतदान कराने को लेकर हर घर में पहुंचकर मतदाता को जागरूक करें व कहे कि 25 मई को सबसे पहले करे मतदान फिर करे जलपान।