शिवहर: बराही जगदीश गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन, डीएम और एसपी रहे मौजूद
बराही जगदीश गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी पंकज कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने मतदान करने को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान जीविका दीदी की काफी अधिक उपस्थिति को देखकर जिला पदाधिकारी ने जीविका दीदी को धन्यवाद दिया।