शंभूपुरा में उड़ती धूल से आमजन परेशान, ग्रामीणों ने भारी वाहन बाहर निकालने की मांग की।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
शंभूपुरा।कस्बे में दिनभर गुजरने वाले भारी वाहनों के चलते उड़ती धूल से दुकानदार, आमजन ओर राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे के अंदर से होकर दिनभर बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते है, जबकि यहाँ आबादी क्षेत्र भी है और बाजार भी, जिससे उड़ती धूल मिट्टी से तो आमजन परेशान है ही साथ ही साथ हर समय बड़ी दुर्घटना का अंदेशा लगा रहता है, ग्रामीणों ने पुलिस प्रसासन से मांग की है कि बसों को छोड़कर सभी भारी वाहन बाईपास से निकाले, कस्बे में आने वाले इन सभी भारी वाहनों का प्रवेश निषेध करे, ताकि भविष्य में कभी होने वाली बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।
थानाधिकारी धर्मराज मीणा ने कहा कि हमारी भी प्राथमिकता यही रहती की यातायात व्यवस्थित हो, कस्बे में भारी वाहन आ रहे और उससे आमजन परेशान है, दुर्घटना का खतरा है तो इसे ड