शाहबाद: नरहाई के कोटेदार रामऔतार का राशन तौलने के बाद बोरी से कटौती करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत नरहाई के कोटेदार द्वारा कांटे पर राशन तौलने के बाद बोरी से राशन कटौती करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। कोटेदार राम अवतार नई मशीन की वजह से कांटे पर रखकर कार्ड धारकों को पूरा राशन तौल कर दिखाता है। और उसके बाद जब बोरी कांटे से नीचे उतारता है तो उसमें से दो बड़ी-बड़ी कटोरी राशन निकाल लेता है।