शाहबाद: कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, घरों में कुर्बानी करने की अपील की गई
बकरीद के त्योहार को लेकर प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में पीस कमेटी का आयोजन किया गया। जिसमें नगर सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान,सभासद और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सोमवार को कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित संभ्रांत लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने कहा बकरीद का त्योहार मिलजुल कर आपसी सौहार्द से मनाएं