बिजनौर: बिजनौर में महिला से पर्स लूटकर भागने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Nov 11, 2026 बिजनौर में 9 नवंबर को नजीबाबाद रोड स्थित वर्धमान डिग्री कॉलेज के पास से एक महिला से पर्स लूट कर भागने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सीओ सिटी ने बताया कि बिजनौर की काशीराम कॉलोनी के रहने वाले मनुपाल और मुनिदेव ने इस वारदात को अंजाम दिया था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।