🕯️ कोटा में 19 वर्षीय गीत जैन की मौत से परिवार में पसरा मातम, जिंदगी की शुरुआत में ही थम गई सांसें
कोटा। शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय गीत जैन की मौत से परिवार में शोक की लहर छा गई। गीत आनंदम अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहता था और पिता के साथ हॉस्टल एवं मैस का संचालन करने में हाथ बंटाता था।
बताया जा रहा है कि गीत ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। महज 19 साल की उम्र में गीत का इस दुनिया से चले जाना बेहद दुखद है।
आखिर किन परिस्थितियों में गीत ने यह कदम उठाया, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जवाहर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
19 साल की उम्र में एक परिवार का सपना बिखर गया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
Ladpura, Kota | Nov 15, 2026