अशोक नगर: कलेक्ट्रेट ऑफिस में कलेक्टर साइकिल से, अन्य अधिकारी डीजल-पेट्रोल वाहनों से आ रहे
अशोकनगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डीजल पेट्रोल बचत के आव्हान के बाद अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय ने भी जिले भर के अधिकारियों एवं जिले के सभी नागरिकों से भी डीजल पेट्रोल वाले वाहनों की जगह साइकिल का उपयोग करने की अपील की थी। साथ ही कलेक्टर साकेत मालवीय भी कलेक्ट्रेट कार्यालय के समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे साइकिल से कार्यालय पहुंच रहे हैं।