बिसौली: कोटेदारों को योगी सरकार का तोहफा, लाभांश 90 से बढ़ाकर 125 रुपए प्रति क्विंटल किया गया, कोटेदारों में खुशी की लहर
Bisauli, Budaun | Aug 17, 2026 उचित दर विक्रेताओं कोटेदारों को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है। लाभांश में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को 12 बजे करीब तहसील सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें तहसील क्षेत्र के सभी कोटेदार मौजूद रहे।