महाविद्यालय में विविध मतदाता जागरूकता गतिविधियों से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश बारां, 6 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशन में नगर निकाय आम चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के महाविद्यालयों में ईएलसी क्लब के तत्वावधान में विविध मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।