कांके: हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में जेएमएम महासचिव ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Nov 10, 2025 हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में सोमवार शाम करीब पांच बजे जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी नेता चंपाई सोरेन की प्रेस वार्ता में उनकी हताशा साफ झलक रही थी, क्योंकि घाटशिला की जनता एक बार फिर जेएमएम पर विश्वास जताने जा रही है।