समस्तीपुर में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में, राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी..
समस्तीपुर, 14 सितंबर 2026 - गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण जिले के 3 प्रखंड - मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर और विद्यापतिनगर बाढ़ से प्रभावित हैं। जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं।
मुख्य बिंदु :
- प्रभावित क्षेत्र: 26 ग्राम पंचायतों के 71 गांव प्रभावित।
- प्रभावित जनसंख्या: कुल 2,33,212 लोग, 51,910 परिवार एवं 7,811 पशु प्रभावित।
- फसल क्षति: लगभग 10,709.78 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र प्रभावित।
- राहत कार्य: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन के लिए 155 निजी नावों का परिचालन किया जा रहा है।
- सामुदायिक रसोई: अब तक कुल 131 सामुदायिक रसोई खोली गई, जिसमें से आज 25 क्रियाशील हैं। आज कुल 44,350 लोगों ने भोजन किया। अब तक कुल 7,24,463 भोजन वितरित किए जा चुके हैं।
- सहायता सामग्री: अब तक 46,490 पॉलीथीन शीट का वितरण किया गया है।
- स्वास्थ्य सेवाएं: स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 22 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। आज 3,858 लोगों का इलाज किया गया, अब तक कुल 15,086 लोग लाभान्वित। बीमारी से बचाव के लिए आज 130 किग्रा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।
- पशु चिकित्सा: आज 66 पशुओं का इलाज किया गया, अब तक कुल 3,547 पशुओं का उपचार।
जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
सभी संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं। बुखार या दस्त की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई।
#Samastipur #SamastipurAdministration #BiharFlood #FloodRelief2026 #FloodRelief #ReliefAndRescue #BiharFloods #आपदा_प्रबंधन #बाढ़_राहत #राहत_एवं_बचाव
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 14, 2026