कुंडा: महेशगंज के शिवगढ़ तूरी मज़रे मछेहा हरदोपट्टी गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग घायल
महेशगंज थाना क्षेत्र के शिवगढ़ तूरी मज़रे मछेहा हरदोपट्टी गांव गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे की है जब गांव के लोग मूर्ति विसर्जन को जा रहे थे तभी करंट की चपेट में आगे जिसमें से 6 लोग घायल हैं और सभी का उपचार चल रहा है।