धोली मुरौल: महमदपुर शिवराम में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मारी, अस्पताल ले जाते वक्त मौत
मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल ओपी क्षेत्र के महमदपुर शिवराम गांव पूसा-मुजफ्फरपुर मार्ग पर कार की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए शहर ले जा रहे थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। इस मामले को लेकर रविवार दोपहर करीब दो बजे में ओपी में शिकायत दर्ज कराई गई है।