प्रतापगढ़: नेवादा गांव में बच्चों के विवाद में महिला को पीटा गया, थाने पर की गई शिकायत
प्रतापगढ़ जनपद के नेवादा गांव की सैरून निशा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके बच्चे को गांव के ही कुछ लोग मारा पीटा।जिसे पूछने वह गई तो आरोपियों ने लाठी डंडे से बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला शाम 7:30 बजे पट्टी कोतवाली पहुंची। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला को पुलिस मेडिकल के लिए भेजा गया है।