आबू रोड: आबूरोंड के भाखर क्षेत्र की खाई में मिला युवती का शव, घटना के बाद क्षेत्र में फैली सनसनी, 5 दिन पुराना होने की आशंका
आबूरोंड भाखर क्षेत्र की पहाड़ियों के बीच स्थित एक गहरी खाई में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव करीब 100 फीट गहरी खाई में पड़ा हुआ था और लगभग 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची